बेरोजगार ई-टैक्सी स्कीम को लेकर युवाओं का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। युवाओं ने कहा कि सरकार ने जो टैक्सी सेवा के लिए युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, वह पूरा नहीं हो पा रहा है। युवाओं ने स्कीम के तहत ट्रेनिंग तो कर ली है और रोजगार कार्यालय की तरफ से बैंक को भी एक प्रमाणपत्र दिया गया है। लेकिन, युवाओं का कहना है कि वह जब बैंक में जाते हैं तो बैंक वाले उनसे बहुत से ऐसे प्रमाणपत्र मांगते हैं जो सरकार की अधिसूचना में नहीं दर्शाए गए थे। बताया कि सरकार ने उस समय कहा था कि वे 50 फीसदी लोन के माध्यम से ई-टैक्सी सेवा शुरू करेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार, अजीत कुमार, आरती कुमारी,तरुण कुमार, अमित कुमार व दीप कुमार शामिल रहे।