फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: डीसी चंबा मुकेश रेपसवाल ने किया नए बस अड्डे का निरीक्षण

Krishan Singh Updated Sat, 31 May 2025 12:37 PM IST

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की ओर से चंबा नगर स्थित नवीन बस अड्डे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस अड्डा परिसर में कलाकारों की ओर से बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया। इन कलाकृतियों में पहाड़ी संस्कृति, पारंपरिक जीवन शैली, ऐतिहासिक धरोहरों तथा पर्यावरण संरक्षण को दर्शाने वाले चित्र प्रमुख रूप से शामिल थे। उपायुक्त ने कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कलाकृतियां न केवल सौंदर्यवर्धन का कार्य करती हैं, बल्कि जनमानस में जागरुकता उत्पन्न करने का माध्यम भी बनती हैं। कहा कि इन चित्रों के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। निरीक्षण के समय उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के रचनात्मक प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जाए। डीसी ने मौके पर उपस्थित स्थानीय कलाकारों से संवाद भी किया और उनके कार्यों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कलाकारों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी प्रशासन उनके कलात्मक प्रयासों को उचित मंच प्रदान करेगा। बस अड्डे परिसर में की गई चित्रकारी में चंबियाली पहनावे, लोकनृत्य, लोकवाद्य, पारंपरिक तीज-त्योहार तथा पर्यावरण के संरक्षण से संबंधित संदेशों को कलात्मक ढंग से दर्शाया गया है। इन चित्रों को देखकर स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों ने भी अत्यधिक उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम चम्बा के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें