फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा चर्च में क्रिसमस की तैयारियां शुरू, कैंप फायर के दौरान प्रार्थना और भजन-कीर्तन का आयोजन

Krishan Singh Updated Tue, 19 Dec 2023 02:03 PM IST

चंबा चर्च में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चर्च परिसर में ईसाई समुदाय के लोगों ने कैंप फायर के दौरान प्रार्थना व भजन-कीर्तन का आयोजन किया। क्रिसमस से पांच-छह दिन पहले तैयारी के बाद प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की खुशी मनाई जाती है। यह जानकारी प्रबंधन कमेटी के सदस्य प्रेम बेंजामिन ने दी। उधर, पर्यटन नगरी डलहौजी में क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यीशु के आगमन को लेकर क्रिश्चियन समुदाय के लोगों में विशेष उत्साह है। क्रिसमस से पूर्व गांधी चौक स्थित ऐतिहासिक सेंट जोंस चर्च में प्रार्थना सभा से कार्यक्रमों का आगाज किया गया। फादर जस्टिन, पादरी रासिन मीरॉक, राजन मसीह, मनीष सल्होत्रा, अजेद मसीह और पारस सहित क्रिस्चियन समुदाय के लोगों ने प्रार्थना सभा में भाग लेकर प्रभु यीशु की आराधना की। देश और दुनिया में शांति के लिए भी प्रार्थना की गई। बोन फायर का भी आयोजन किया गया। यीशु मसीह के जन्म पर आधारित गीत गाए गए। डलहौजी घूमने आए पर्यटक ने कार्यक्रमों में शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें