आईटीआई चंबा में रैंप वॉक और फैशन शो का आयोजन किया गया। इस रैंप वॉक का मकसद परिधान क्षेत्र जैसे ड्रेस मेकिंग, सिलाई टेक्नोलाॅजी, कढ़ाई और फैशन टेक्नोलॉजी ट्रेड की महिला प्रशिक्षुओं की ओर से तैयार कपड़ों, हस्तशिल्प उत्पाद और अन्य उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ महिला प्रशिक्षुओं का परिधान सेक्टर में स्किल सीखने और इस क्षेत्र में अपना कॅरियर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रधानाचार्य ई. विपन शर्मा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। फैशन शो में करीब 80 महिला प्रशिक्षुओं ने रैंप पर अपनी बनाई ड्रेस पहनकर वॉक किया। रोजगार , स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए परिधान क्षेत्र कौशल बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं।