चंबा-तीसा मुख्य मार्ग सरेला में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है। जिसके चलते वीरवार को पूरा दिन भर मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा एलएनटी मशीन और जेसीबी की मदद से सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। छोटे वाहन चालकों की सहूलियत के लिए लोनिवि की ओर से खखड़ी से विकल्प उपलब्ध करवाया गया है।