चंबा-तीसा मार्ग पर भारी बारिश के बाद रखालू माता मंदिर के समीप अचानक पहाड़ से पानी का झरना बहने लगा। इतना ही नहीं मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। देखते ही देखते चंबा और पतीसा की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मार्ग पर रफ्तार थमने से लोगों की मुसीबतें बढ़ी हैं।