फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba Accident: मिंजर मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक खड्ड में गिरी, एक लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले से रविवार देर रात लौट रहे दो युवकों की बाइक बालू-साहो मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर साल खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि बाइक चला रहा युवक तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात से ही राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। सोमवार को भी संयुक्त टीमें साल खड्ड और रावी नदी के किनारों पर लापता युवक की तलाश में जुटी रहीं। संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि लापता युवक की तलाश लगातार जारी है और जब तक उसका पता नहीं चल जाता, तब तक खोज अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बालू-साहो मार्ग पर हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर साल खड्ड में जा गिरी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें