फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba Rain: मूसलाधार बारिश में शहर की सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

जिले में हुई मूसलाधार बारिश के बाद चंबा शहर की जल निकासी व्यवस्था की खामियां एक बार फिर सामने आ गईं। कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो होने से सड़कों पर पानी भर गया और प्रमुख मार्ग तालाब जैसे दिखाई देने लगे। जलभराव के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित रही और वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे कई क्षेत्रों में पैदल चलना चुनौती बन गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हुई, जिन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को भी फिसलन और जलभराव के कारण सावधानी बरतनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश के दौरान शहर में यही स्थिति बन जाती है। उनका आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत किया जाए और बरसात के मौसम में नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें