भरमौर एनएच सोमवार को तीन घंटे यातायात के लिए बाधित रहा। स्कूली बच्चे व अन्य नौकरी पेशा लोग समय पर नहीं पहुंच पाए। चूड़ी के पास सुबह 7:00 बजे सरिये से लदा ट्रक सड़क के बीचों बीच फंस गया। जिसे निकालने के लिए चालक ने हर संभव प्रयास किया। लेकिन, धंसी हुई सड़क से ट्रक बाहर नहीं निकला। ऐसे में वहां लंबा ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों तरफ करीब आठ बसें व दर्जनों छाेटे वाहन फंस गए। जिनमें स्कूली बच्चे भी सवार थे। स्थानीय लोगों ने ट्रक फंसने के बाबत एसडीएम चंबा को भी सूचना दी। साथ ही एनएच प्रबंधन को भी इसकी जानकारी दी। जिसके बाद हाईवे प्रबंधन की ओर से ट्रक को किनारे कर यातायात सुचारू करवा लोगों ने राहत ली।