हिमाचल में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग को लेकर भाजपा सड़क पर उतर आई है। सोमवार को चंबा-कांगड़ा सांसद राजीव भारद्वाज की अगुवाई में भाजपाइयों ने मुख्यालय में रैली निकाली। रैली के जरिए भाजपा नेताओं ने पाकिस्तानियों वापस जाओ के नारे लगाते हु प्रदेश में केंद्र के कानून तोड़ने का आरोप लगाया। रैली के बाद उपायुक्तों चंबा मुकेश रेप्सवाल के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।