फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: बीपीएल सूची में की गई कटौती के विरोध में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

विधानसभा क्षेत्र चुराह में बीपीएल सूची में की गई करीब 90 प्रतिशत कटौती के विरोध में भाजपा की ओर से आक्रोश रैली निकाली। आक्रोश रैली भंजराडू छिंज मैदान से एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई। इसके बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम चुराह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. हंसराज ने कहा कि बीपीएल सूची में की गई कटौती गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग के साथ अन्याय है। कहा कि मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार सरकार नहीं दे रही है और उसी आधार पर गरीब परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। यदि सरकार ने यह तुगलकी फरमान तुरंत वापस नहीं लिया तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें