फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रविवार को भटालवां मंदिर विकास समिति की बैठक आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Mar 2025 02:57 PM IST

भटालवां मंदिर विकास समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इस बैठक में मंदिर विकास कार्यों पर खर्च की गई ढ़ाई लाख की धनराशि का अनुमोदन किया गया। इस धनराशि में किए गए कार्यों को समिति के सदस्यों के सामने रखा गया। समिति के अध्यक्ष हरि राम पुरी ने बताया कि मंदिर में पेयजल भंडारण टैंक का निर्माण किया गया है। ताकि श्रद्धालुओं को पानी पीने जैसी समस्या न झेलनी पड़े। इसके अलावा श्रद्धालुओं के नंगे पांव चलने के लिए पेवर से बना रास्ता बनाया गया है। ये सभी पेवर पीसी शर्मा ने दान किए हैं। इसके लिए उन्होंने समिति की तरफ से उनका आभार जताया। समिति ने निर्णय लिया है कि मंदिर में शीघ्र नए चरण पातक बनाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें