हिमाचल प्रदेश में मतदान के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। विधानसभा क्षेत्र भरमौर में एक बुजुर्ग को पालकी पर उठाकर मतदान केंद्र सुपा पहुंचाया गया। 70 साल के दीनानाथ सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं और टांग में फ्रैक्चरके चलते चलने-फिरने में असमर्थ है। ऐसे में परिजनों ने उन्हें पालकी पर उठाकर बूथ तक पहुंचाया।