राजकीय महाविद्यालय तीसा में वो दिन योजना के तहत मासिक धर्म के प्रति फैली गलत धारणाओं को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने की। उन्होंने समाज में प्रचलित मासिक धर्म की धारणाओं के खंडन के लिए समस्त छात्र-छात्राओं को अपने आसपास के क्षेत्र में खुल के प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के जिला समन्वयक मनोहर नाथ ने विभागीय योजनायों पर जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. बबली ने मासिक धर्म के दौरान संतुलित आहार तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे विस्तार से जानकारी दी। आयुष विभाग से डॉ. अनुराधा और डॉ. जगमोहन ने महिलाओं को जीवन के सुनहरे 1000 दिनों के महत्त्व तथा अनीमिया को कैसे दूर करें के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लघु नाटिका का आयोजन किया।