फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खज्जियार में जागरूकता शिविर का आयोजन

जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी चंबा के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खज्जियार में एडॉप्शन माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बाल संरक्षण इकाई से स्नेहा शर्मा द्वारा शिविर में आए बच्चों को अन्य लोगों को दत्तक ग्रहण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तथा गोद लेने व देने की प्रक्रिया बारे में अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त स्नेहा शर्मा ने बच्चों को बाल अधिकारों मिशन वात्सल्य, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह, वाल मजदूरी, दत्तक ग्रहण, बच्चों के अधिकारों को लेकर बाल संरक्षण इकाई चंबा द्वारा किए जा रहे कार्य चाइल्ड हेल्प लाइन, 1098 गुड़िया हेल्पलाइन, 1515 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही नशे के कुप्रभाव बच्चों को दूर रहने बारे जागरूक किया। इस कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक बबीता जरियाल, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी से शिवालिक शर्मा, रेखा पठानिया व अन्य लगभग 120 लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें