आंगनबाड़ी केंद्र जनसाली में अमर उजाला फाउंडेशन के की ओर से अपराजिता 100 मिलियन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार चौधरी और जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों और उनके खानपान पर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि महिला बाल विकास परियोजना की ओर से भी युवतियों और महिलाओं को लिए कई प्रकार की योजनाएं प्रदान करवाई जा रही हैं। बताया कि युवतियों को सही-खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिससे उनका सही विकास हो सके।