चंबा जिले के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत चांजू में चुरसियों के समीप सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक पहाड़ी दरकने से चांजू-बघेईगढ़ सड़क मार्ग बंद हो गई। गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, संजीव कुमार, किशन चंद अशोक कुमार के अनुसार पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी मार्ग बहाली के लिए मौके पर पहुंची।