फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय महाविद्यालय चंबा की 57वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2025 03:33 PM IST

लिस मैदान बारगाह में राजकीय महाविद्यालय चंबा की 57वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं मंगलवार को आरंभ हुईं। खेलकूद प्रतियोगिता का एएसपी चंबा शिवानी मैहला ने शुभारंभ किया। एएसपी चंबा के खेल मैदान में पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। खेलकूद प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी 100, 400, 800 और पांच हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में पसीना बहाएंगे। इसके अलावा जैवलिन थ्रो, शॉटपुट, लांग जंप, हाई जंप आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। एएसपी चंबा ने अपने संबोधन के जरिय खिलाड़ियों को खेल प्रति स्पर्धाओं के लिए शुभकमानाएं दीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें