फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में 15 सितंबर से शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां

Krishan Singh Updated Wed, 10 Sep 2025 12:18 PM IST

बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में 15 सितंबर से जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। बरसात के मौसम में झील लबालब भर चुकी है। फरवरी में झील का जलस्तर कम होने से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां बंद हो गई थीं। छह माह से वीरान पड़ी गोबिंद सागर झील में अब वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच लौटेगा। वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां कराने वाली कंपनी के कर्मचारी साइट पर पहुंच गए हैं और पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 15 सितंबर से पर्यटकों को झील में क्रूज, स्टीमर और जेटी स्कूटर की सवारी का लुत्फ मिलेगा। क्रूज का किराया प्रति व्यक्ति 800 रुपये तय किया गया है, हालांकि इसे चलाने के लिए कम से कम 10 सवारियां जरूरी होंगी। स्टीमर की सवारी के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये और जेटी स्कूटर का किराया 800 रुपये होगा। गतिविधियां शुरू होने से पर्यटकों को रोमांचक अनुभव मिलेगा, बल्कि जिले के व्यापारियों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। स्थानीय लोगों को फिर से रोजगार के अवसर मिलेंगे और बिलासपुर का पर्यटन कारोबार एक बार फिर पटरी पर लौटेगा। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार त्योहारी सीजन के दौरान झील में पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें