फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी: ग्राम पंचायत सलाओं उपरली की पहली ही आम सभा में पुराने कार्यों का हिसाब मांगने पर हंगामा

उपतहसील भराड़ी की ग्राम पंचायत सलाओं उपरली की पहली आम सभा में शनिवार को पिछली पंचायत के विकास कार्यों का हिसाब मांगने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने नई पंचायत की कार्यवाही शुरू करने से पहले पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और उन पर खर्च की गई सरकारी राशि का पूरा ब्योरा आम सभा में रखने की मांग कर दी। इस दौरान काफी देर तक बहस होती रही और बैठक का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले पंचायत कार्यकाल में कई विकास कार्यों पर सरकारी धन खर्च होने का दावा किया गया, लेकिन कुछ कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनका कहना था कि पंचायत में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक विकास कार्य का रिकॉर्ड, स्वीकृत बजट और व्यय का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। कश्मीर चंद, ज्ञान चंद, शलोक, पंकज और अनिल पठानिया सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि आम सभा पंचायत की सर्वोच्च संस्था है और लोगों को पंचायत के कार्यों की जानकारी मांगने का पूरा अधिकार है। उनका कहना था कि यदि विकास कार्यों का सही विवरण ही उपलब्ध नहीं कराया जाएगा तो पंचायत व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कैसे कायम रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें