बिलासपुर जिले में 20 फरवरी से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती के लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भर्ती को लेकर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप कुमार धवल ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों और जवानों को मैदान में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखें और पारदर्शी ढंग से भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाएं। बता दें कि बिलासपुर में 6911 युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया है। पहले दिन 1500 लड़कों को भर्ती के लिए बुलाया गया है।