फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा घुमारवीं से शिमला रवाना

प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश की ओर से 25 सूत्रीय मांगों के समर्थन में निकाली जा रही प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा शनिवार सुबह घुमारवीं से शिमला के लिए रवाना हुई। यात्रा के आठवें दिन प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। यह पदयात्रा माता बगलामुखी मंदिर से शुरू हुई थी और 25 जुलाई को शिमला पहुंचेगी, जबकि 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में विशाल धरना-प्रदर्शन होगा। प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि संघ लंबे समय से न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को वापस लेने समेत 25 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हजारों जेबीटी, नर्सरी शिक्षक, अन्य शिक्षकीय पद और मल्टी टास्क वर्करों के पद रिक्त हैं, जिससे प्राथमिक शिक्षा प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें