फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बड़गांव में चिट्टे के खिलाफ जन आंदोलन का आगाज, हर वार्ड में बनेगी एंटी चिट्टा समिति

हिमाचल प्रदेश सरकार के खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत ग्राम पंचायत बड़गांव में सोमवार को चिट्टे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान को गति देने के लिए पंचायत घर में बैठक आयोजित की गई। एंटी चिट्टा समिति बड़गांव ने पंचायत के सहयोग से आयोजित इस बैठक में नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए पंचायत स्तर पर जन आंदोलन खड़ा करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि केवल कानून व्यवस्था के भरोसे इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सकता, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी वार्डों में एंटी चिट्टा समितियों का गठन किया जाएगा, ताकि नशे के खिलाफ प्रभावी जनजागरण अभियान चलाया जा सके। एंटी चिट्टा समिति के अध्यक्ष धनीराम ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की भूमिका नशा मुक्ति अभियान में सबसे महत्वपूर्ण है। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, विद्यार्थियों को परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाई जाए। बैठक में यह भी घोषणा की गई कि चिट्टा तस्करी या नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्ति की गोपनीय सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा और उसे 5100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें