फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल में अब एफडीआर तकनीक से होगा सड़कों का पुर्ननिर्माण

हिमाचल प्रदेश में सड़कों का पुर्ननिर्माण फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक से होगा। पहली बार बनने जा रही करीब सात किलोमीटर गाहर-केट संपर्क सड़क का पुननिर्माण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विशेष तौर पर मौजूद रहे। यह कार्य उत्तर प्रदेश की निर्भय कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इस तकनीक से सड़कों की गुणवत्ता बेहतर होगी। वहीं पर्यावरण को बचाने के लिए भी एफडीआर तकनीक बेहद कारगर है। प्रदेश सरकार की इस पहल को धरातल पर उतारने की प्रकिया शुरू हो गई है। घुमारवीं उपमंडल के गाहर-केट संपर्क सड़क को एफडीआर तकनीक से बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इस तकनीक से पुरानी सड़क को उखाड़कर बजरी व अन्य मटीरियल को नए तौर पर तैयार किया जाता है, जिससे नई सड़क तैयार की जाती है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के साथ गुणवत्तायुक्त सड़कें बनाने के लिए एफडीआर तकनीक बेहद कारगर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें