मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे राजेश धर्माणी का जगह-जगह स्वागत किया गया। सबसे पहले सोलन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दाड़ला में मंत्री राजेश धर्माणी का स्वागत किया। मंत्री के स्वागत में बिलासपुर के नम्होल, नौणी, कंदरौर, भगेड़ में भी मंत्री के स्वागत में कार्यकर्ता सुबह से खड़े रहे। घुमारवीं में मंत्री राजेश धर्माणी ने जनसभा को संबोधित किया। वहीं मंत्री के स्वागत समारोह में घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस ने घुमारवीं में लोगों को बिलासपुरी धाम में 12 क्विंटल चावल परोसे।