फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घुमारवीं कॉलेज में शुरू हुआ मेगा जॉब फेयर, 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी रोजगार

अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Mar 2025 12:25 PM IST

हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए घुमारवीं कल्लरी कॉलेज में रविवार को मेगा जॉब फेयर-2025 शुरू हुआ। इसका आयोजन सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस मेले का उद्देश्य प्रदेश के शिक्षित युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाना है। इस जॉब फेयर में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों की 50 से अधिक नामी कंपनियां भाग ले रही हैं। इसमें मुख्य रूप से टेक महिंद्रा, हीरो साइकिल्स, मुथूट फाइनेंस, ग्लोब टोयोटा, जेसीबीएल, एक्सेस हेल्थकेयर, एयरटेल, पेटीएम, कोडर रूट्स, स्वाति इंडस्ट्रीज, पुखराज, सिद्धि प्रोसेस, फर्मेक्स, नॉवेम कंट्रोल्स, धूत ट्रांसमिशन, वर्धमान, सेंसेशन, हॉपिंग माइंड्स, डेवेसर, सीबीएल सहित अन्य कंपनिया शामिल हैं ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें