फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 15 अप्रैल तक सरकार ने भुगतान नहीं किया तो सड़कों पर उतरेंगे ठेकदार

विकास कार्यों के निर्माण का भुगतान नहीं होने बिलासपुर के ठेकेदारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ठेकेदारों ने चेताया है कि यदि 15 अप्रैल तक उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो परिवारों सहित सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। जिला ठेकेदार यूनियन ने इस संदर्भ में अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री की ज्ञापन भी भेजा। यूनियन के जिला अध्यक्ष आशीष ढिल्लो ने बताया कि राशि का भुगतान पिछले साल अक्तूबर से नहीं हुआ है। 31 मार्च को भुगतान होने की उम्मीद थी लेकिन तब भी नहीं हुई। ठेकेदार आगे मजदूरों, हार्ड वेयर, रेता-बजरी वालों को भी पेमेंट भी कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द ठेकदारों को भुगतान करें अन्यथा उन्हें सड़क पर उतरने पर मजबूर होना होगा। इस मौके रोशन ठाकुर, सीमा राव, सेवानिवृत कैप्टन राम लाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें