फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दूध प्लांट के कर्मचारियों पर चली हॉकी, तलवार

अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 Jan 2025 04:48 PM IST

पुलिस थाना सदर के तहत ग्राम पंचायत बंदला के गांव परनाली के समीप स्थित दूध के प्लांट के कर्मचारियों पर कुछ युवकों ने हॉकी और तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बुधवार दिन के समय कुछ युवक हथियार लेकर प्लांट में घुसे और कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पिछली रात के विवाद को लेकर युवकों ने हमला किया है। हमले का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि तीन से चार लोगों की पहचान इसमें की गई है और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें