भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिले बिलासपुर में आज कांग्रेस सरकार दो साल का जश्न मना रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला जनसभा में पहुंच चुके हैं। वहीं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने मंच से कहा कि कांग्रेस विधायकों को खरीदने वाले त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल को किया बर्खास्त किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चिट्टा तस्करों के समर्थन में बिलासपुर में रैलियां कीं, ताकि यह पार्टी के लिए फंड जुटा सकें। उन्होंने मांग की कि चिट्टा तस्करों की संपत्ति सीज की जाए।