फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: पंतेहड़ा में लगने वाले क्रशर का ग्रामीणों ने जताया विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत पंतेहड़ा के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त राहुल कुमार से मिला। ग्रामीणों ने पंचायत में लगने वाले प्रस्तावित क्रशर का विरोध जताया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस क्रशर लगाने की प्रक्रिया को बंद नहीं किया गया तो वह अधिक लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त राहुल कुमार को समस्या के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि जहां पर क्रशर लगाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वहां पर एकमात्र नाला है और यहां पर स्थानीय लोगों की जमीनों के साथ है और अन्य सरकारी जमीन भी लगती है, जिसके चलते यहां पर खनन का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मसले को लेकर प्रशासन की ओर से उचित कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि आगामी भविष्य में खनन की प्रक्रिया न बढ़ सके। इस मौके पर डॉ रितिक, पूर्व जिला परिषद इंदु शर्मा, ब्रह्मदास, किशोरी लाल, कुलदीप और दिनेश सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें