फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: अवैध खनन सामग्री से भरे दो ट्रैक्टर पकड़े, झंडूता पुलिस ने की कार्रवाई

झंडूता उपमंडल में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने तड़के कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। पुलिस थाना प्रभारी झंडूता राजेंद्र कुमार ने बताया कि झंडूता पुलिस ने सेर क्षेत्र के पास गश्त के दौरान अवैध खनन सामग्री से लदे दो ट्रैक्टरों को रोककर जांच की। जांच के बाद दोनों ट्रैक्टरों को पुलिस थाना झंडूता लाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें