फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: कोठीपुरा में मांगों को लेकर टिपर यूनियन का धरना चौथे दिन भी रहा जारी

रोजगार की मांग को लेकर कोठीपुरा में चल रहा टिपर यूनियन का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। यूनियन को स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी समर्थन मिल रहा है। यूनियन ने प्रशासन से आग्रह किया कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। चौथे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल भी यूनियन को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यूनियन अपनी मांगों को शांतिपूर्वक रख रही है। कंपनी और प्रशासन को चाहिए कि इस पर ध्यान दिया जाए। वहीं यूनियन के प्रधान चंदन चंदेल ने कहा कि धरने का लगातार चौथा दिन है, लेकिन उनकी बात को कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह उनके हक की लड़ाई है और वे इसे बीच में नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें