फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: घुमारवीं में शुरू हुई राष्ट्रीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता

घुमारवीं में रविवार को 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के तहत अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। इस मौके पर उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। शुभारंभ कार्यक्रम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं शैक्षणिक बोर्डों की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में हिमाचल प्रदेश का सामना नवोदय विद्यालय समिति से होगा, जबकि इसी समय कर्नाटक बनाम पंजाब का मुकाबला भी खेला जाएगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ बनाम हरियाणा और जम्मू-कश्मीर बनाम राजस्थान के बीच रोचक भिड़ंत होगी। शाम के सत्र में मध्य प्रदेश का सामना पश्चिम बंगाल से, ओडिशा का मुकाबला विद्या भारती से होगा। वहीं दिल्ली बनाम तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश बनाम डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के मैच दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा केरल बनाम उत्तराखंड, बिहार बनाम सीआईएससीई, चंडीगढ़ बनाम गुजरात तथा असम बनाम उत्तर प्रदेश के मुकाबले भी खेले जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें