जिला परिषद बरमाणा वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार अशोक कुमार शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने रोहित ठाकुर को 331 मतों से हराया। हालांकि उनके परिणाम को लेकर मतगणना केंद्र पर रिकाउंटिंग को लेकर गहमागहमी हुई। भाजपा विधायक सहित अशोक शर्मा के समर्थकों ने इसका विरोध जताया। हालांकि रिकाउंटिंग के बाद भी अशोक शर्मा विजेता रहे। इस मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। साथ ही क्यूआरटी टीम को मौके पर तैनात किया गया।