फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: चैत्र नवरात्रि में श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

Ankesh Dogra Updated Thu, 26 Mar 2026 03:58 PM IST

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री नयना देवी मंदिर में इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार ने बिलासपुर और हिमाचल वासियों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि इस बार नवरात्रि का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। मंदिर में श्रद्धालुओं के आने-जाने, ट्रैफिक और सुरक्षा के सुचारू संचालन के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल किया गया। उपायुक्त ने बताया कि इसके माध्यम से लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना और ट्रैफिक की सही व्यवस्था करना आसान हुआ। कहा कि इस बार मंदिर में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा लिफ्ट की व्यवस्था जल्द ही पूरी कर दी जाएगी। सुगम दर्शन हेतु रैंप और अन्य बुनियादी सुविधाओं को पूरा कर दिया गया है। मंदिर परिसर में बायोगैस प्लांट स्थापित किया गया है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 20 किलो गैस का उत्पादन हो रहा है। मंदिर की ब्यूटीफिकेशन परियोजना के तहत हाई मास्ट लाइटिंग और सोलर कैफे जैसी सुविधाएं भी तैयार की जा रही हैं। मंदिर ट्रस्ट ने स्थानीय बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं के लिए कई पहल की हैं। मंदिर स्कूल के लिए सीबीएसई बोर्ड से प्रस्ताव भेजा गया है। बच्चों के लिए लाइब्रेरी स्थापित की गई है और स्टेम लैब बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इसके साथ ही बच्चों को इंटरनेट और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट ने पैटर्न ऑफ द टेंपल योजना शुरू की, जिसमें राज्य, देश और विदेशों से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। मंदिर के बस स्टैंड और आसपास के इलाके में पार्किंग और ट्रैफिक समस्याओं को सुधारने के लिए चौड़ीकरण और विकास कार्य किए गए। इससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी सुविधा मिली है। उपायुक्त ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी मुख्य प्राथमिकता रही। उन्होंने सभी को चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ एडीसी बिलासपुर ओमकांत ठाकुर,एसडीएम धर्मपाल मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें