फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन घुमारवीं ने की अवैध रूप से सवारियां ढो रही गाड़ियों पर उचित कार्रवाई की मांग

शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन घुमारवीं ने क्षेत्र में अवैध रूप से सवारियां ढो रही बाहरी जिलों की गाड़ियों के खिलाफ कड़ा ऐतराज जताते हुए डीएसपी घुमारवीं को एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने आग्रह किया कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में बताया कि बाहरी जिलों विशेषकर हमीरपुर से कुछ व्यक्ति घुमारवीं क्षेत्र में गाड़ियों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं और बिना उचित दस्तावेजों के टैक्सी पेसेंजर सेवा का संचालन कर रहे हैं, जिससे स्थानीय टैक्सी चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में हमीरपुर निवासी व्यक्ति पर विशेष रूप से आरोप लगाए गए हैं कि वह विभिन्न बाहरी राज्यों से गाड़ियां खरीदकर घुमारवीं में संचालन कर रहा है। यूनियन का कहना है कि इन गाड़ियों के दस्तावेज अधूरे हैं और कई गाड़ियां तो संबंधित व्यक्ति के नाम पर भी दर्ज नहीं हैं। ऐसे में न केवल स्थानीय ऑपरेटरों के हितों को चोट पहुंच रही है, बल्कि कानून व्यवस्था और सवारी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यूनियन के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और नियमित जांच के माध्यम से बिना परमिट या अधूरे दस्तावेजों के चलने वाली गाडिय़ों को जब्त किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने इस सारे मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि इस विषय में शीघ्र जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें