फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया

झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उपमंडलीय अधिकारी झंडूता अर्शिया शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। विभिन्न विभागों के अधिकारी भी वहां उपस्थित रहे। अर्शिया शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा कल बरठीं में होगी। जनसभा के सुचारू संचालन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। ट्रैफिक को एक तरफा  किया जाएगा। वाहनों की पार्किंग के लिए बरठीं बाजार के साथ स्थित एक विद्यालय को चिह्नित किया गया है। यदि आवश्यक हो तो वैकल्पिक सड़क मार्ग बरठीं-बड़गांव-सुन्हाणी रूट से होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें