जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में कई विभागों की लापरवाही खुलकर सामने आ गई। बैठक से अधिकतर विभागों के उच्च अधिकारी नदारद रहे, जबकि कनिष्ठ अधिकारी भी बिना किसी ठोस तैयारी के ही बैठक में पहुंच गए। इस गैरजिम्मेदाराना रवैये पर परिषद अध्यक्ष, अतिरिक्त उपायुक्त और सदस्यों ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और चेताया कि अगली बार इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में शिक्षाए परिवहन, सडक़, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य, टनल निर्माण के दौरान हो रही अवैध डंपिंग, ब्लास्टिंग और घरों को हुए नुकसान के मुद्दों पर माहौल गर्म रहा। बैठक में 9 जिला परिषद सदस्यों ने 31 सवाल किए, जबकि बाकी तीन सदस्यों की ओर से कोई मुद्दा नहीं उठाया गया।