डीएवी बरमाणा के 29 एनसीसी कैडेट्स ने 1 एचपी एनसीसी नेवल यूनिट बिलासपुर की ओर से आयोजित फायरिंग प्रैक्टिस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें जूनियर डिवीजन के 18 और जूनियर विंग की 11 कैडेट्स शामिल रहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिलासपुर के चंगर स्थित पुलिस फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिमाचल पुलिस और नेवल यूनिट बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर की देखरेख में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को हथियार संचालन और निशानेबाजी का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया, जिससे उनके कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। विद्यालय प्रबंधन ने एनसीसी नेवल विंग का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, साहस और देशभक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि एनसीसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना भी पैदा करती हैं।