फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: शुरू हुई एचपी बोर्ड की परीक्षाएं, मुस्कुराते हुए परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थी

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की 12वीं और 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुई। मंगलवार को 12वीं कक्षा की संस्कृत और 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान बच्चे परीक्षा केंद्रों से मुस्कुराते हुए बाहर निकले। बच्चों का कहना था कि पेपर आसान आया था। उन्हें अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। अभिभावक परीक्षा केंद्रों पर बच्चों को लेने पहुंचे। परीक्षा के बाद बच्चों से अध्यापकों से भी चर्चा की। बता दें कि जिले में परीक्षा के लिए 133 निजी और सरकारी स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। जिले में 10वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों के 4,091 और निजी स्कूलों के 1,710 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें