फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिलासपुर में निकाली रोष रैली

Ankesh Dogra Updated Tue, 14 Jul 2026 03:09 PM IST

राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर शहर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नारायण मंदिर से हनुमान मंदिर तक रोष रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारे लगाए गए और भजन-कीर्तन भी किया गया। रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, प्रदेश प्रभारी रमेश चौहान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए रामलाल ठाकुर ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे और उससे जुड़े मामलों पर सवाल उठाते हुए कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और उनके नाम पर एकत्र किए गए धन के उपयोग में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच उठाती रहेगी और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा कि पार्टी का मानना है कि भगवान राम पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदे को लेकर उठ रहे सवालों पर संबंधित पक्षों को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और सदर विधायक बंबर ठाकुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण रैली में शामिल नहीं हो सके। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी भविष्य में भी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करती रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें