फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुरीली गौतम ने परिवार सहित की नयना देवी मंदिर में पूजा

Wed, 08 Jan 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में परिवार सहित दर्शन के लिए पहुंची सुरीली गौतम। संवाद
विज्ञापन
- नए प्रोजेक्ट के लिए लिया माता का आशीर्वाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध श्री नयना देवी जी मंदिर में बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की छोटी बहन सुरीली गौतम पति जसराज भट्टी और परिवार सहित पहुंचीं। जसराज भट्टी मशहूर हास्य कलाकार स्वर्गीय जसपाल भट्टी के पुत्र हैं। सुरीली ने माता नयना देवी के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर नए वर्ष की शुरुआत की। आगामी प्रोजेक्ट के लिए माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सुरीली गौतम ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम जब भी कोई नया कार्य शुरू करते हैं, तो माता का आशीर्वाद लेने अवश्य आते हैं। माता नयना देवी के प्रति हमारी गहरी आस्था है। इस बार भी हम नए वर्ष की शुरुआत माता के दर्शन और आशीर्वाद से कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि माता का आशीर्वाद हमारे परिवार और आगामी प्रोजेक्ट पर हमेशा बना रहेगा। मंदिर के पुजारी नितिन गौतम ने परिवार को मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा करवाई। पूजा के दौरान प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं। इसके बाद माता नयना देवी का पारंपरिक चुन्नी से शृंगार किया। मंदिर न्यास की ओर से सुरीली गौतम और उनके परिवार को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट स्वरूप दिया गया। सुरीली गौतम ने अपनी नई एल्बम और फिल्म निर्माण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत से पहले माता का आशीर्वाद लेना उनके लिए शुभ संकेत है। उनकी टीम पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें