फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंजाबी गिद्दा, शास्त्रीय, कश्मीरी नृत्य पर प्रस्तुति देकर बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएवी स्कूल बरमाणा में मनाया वार्षिक पारितोषिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी स्कूल बरमाणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक एवं उनकी पत्नी डॉ. तहसीन मुश्ताक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत स्तुति नृत्य प्रस्तुति के साथ हुई, उसके बाद दीप प्रज्वलन और डीएवी गान का गायन हुआ। कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य, पंजाबी गिद्दा, नाटक, भांगड़ा, नाटी, भारत एक विरासत के रूप में विभिन्न चरित्र चित्रण, बिलासपुर की संपूर्ण संस्कृति मोहणा को एक लोक कथा के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डीएवी बरमाणा के शिक्षकों ने मुख्यातिथि के सम्मान में एक आकर्षक कश्मीरी नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर मुकेश सक्सेना, तृप्ति सक्सेना, संदीप, रमा परवान, विभिन्न संस्थानों के प्रधानाचार्य, एनटीपीसी के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि, डीएवी बरमाणा के पूर्व शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें