फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Sun, 22 Dec 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदरौर के धारपुखर में हुआ हादसा
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना के तहत धार पुखर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति कंदरौर क्षेत्र में मजदूरी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन का पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को लोगों ने धर्मशाला-शिमला हाईवे पर धारपुखर में एक व्यक्ति को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जांच करने वह मृत पाया गया। लोगों ने सूचना कंदरौर पंचायत की प्रधान सोमा देवी को दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जांच में पाया कि व्यक्ति के ऊपर से कोई वाहन गुजर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पंचायत प्रधान और लोगों ने मृतक की पहचान संजीव कुमार उर्फ भखीया निवासी गांव स्योहला डाकघर जुखाला जिला बिलासपुर के रूप में की। प्रधान के अनुसार संजीव कंदरौर क्षेत्र में मजदूरी करता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें