फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं पेंशनर इकाई के प्रधान बने कर्मदेव गौतम

Wed, 08 Jan 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बरठीं इकाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी । स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
-सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

-पेंशनरों से सरकार से लंबित मांगें पूरी करने का किया आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बरठीं इकाई के चुनाव बुधवार को नवदुर्गा माता मंदिर खरोटा में हुए। इसमें सर्वसम्मति से कर्मदेव गौतम को प्रधान चुना गया। अन्य कार्यकारिणी का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान जगदीश, महासचिव चेतराम वर्मा, झंडूता खंड प्रधान बीरबल धीमान व इंद्र सिंह ढटवालिया की अध्यक्षता में चुनाव कराए गए। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उप प्रधान यशपाल पटियाल, उप प्रधान अमरनाथ शास्त्री, सचिव रामपाल शर्मा, वित्त सचिव राजेंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार गोपाल कृष्ण शर्मा, संगठन सचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा और बिशन दास शर्मा को मुख्य संरक्षक चुना गया। नव नियुक्त प्रधान कर्म देव गौतम ने सरकार से 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के वेतन निर्धारण के बकाए का एकमुश्त भुगतान करने, चिकित्सा बिलों का तीन माह के अंदर भुगतान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आयकर नहीं लिए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर अमरनाथ शास्त्री, कुलदीप सिंह, नरेश सहोड़, लेखराम कोंडल, सदराम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें