फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बड़गांव में मटमैले पानी की हो रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
24 लोग उल्टी और दस्त से हो चुके पीड़ित
विज्ञापन

बरठीं अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 100 से ज्यादा मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की बड़गांव पंचायत में मटमैला पानी आने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि नलों से आने वाले पानी में मिट्टी और कीड़े हैं। इससे गांव में कई लोग बीमार हो गए हैं।
संजू देवी, बलदेव दास, सुशील और सुनीत सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से नलों से गंदा पानी आ रहा है। इस पानी के उपयोग से उल्टी-दस्त और बुखार जैसी बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ रही है। अब तक करीब दो दर्जन लोग पीड़ित हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की सप्लाई सीधे खड्ड से उठाकर डिस्ट्रीब्यूशन टैंक में डाली जा रही है। पानी की उचित सफाई न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस बारे में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमन ठाकुर ने कहा कि हाल ही में टैंकों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग किया गया था, जिससे यह समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों से पानी के सैंपल लिए गए हैं, जो सही पाए गए हैं। जहां समस्या है, वहां सैंपल लेकर जांच की जाएगी। उन्होंने विभागीय कर्मियों को तुरंत समस्या हल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल बरठीं के प्रभारी अरविंद टंडन ने बताया कि आजकल अस्पताल में उल्टी और दस्त के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 200 की ओपीडी में लगभग 120 मरीज उल्टी और दस्त के उनके पास आ रहे हैं। यह समस्या स्वच्छ जल न होने के कारण होती है उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि वह पानी को उबालकर ही पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें