संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय बिलासपुर में एनएसएस की प्रथम व द्वितीय यूनिट का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम लता व प्रिंसिपल अजय कुमार धीमान ने किया। बीईओ प्रेम लता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की समाज एवं राष्ट्र के निर्माण एवं विकास में महती भूमिका है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र से जोड़ना है।
प्रिंसिपल धीमान ने कहा कि विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर में उन्हें जो भी कार्य करने को कहा जाए वह उसे पूरे मन से करें और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाए। सात दिवसीय विशेष शिविर में आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और आप अच्छे समाजसेवी के रूप में बनकर उभरेंगे।
उन्होंने स्वयं सेवकों को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक जीवन के मूल्यों को सीखें और आगे जाकर राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान दें। कार्यक्रम अधिकारी राजीव ग्रोवर, अमित कात्याल ने कहा कि शिविर में दौरान स्वयंसेवक योग, खे, सफाई अभियान, बेटी बचाओ बटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान सहित अनेक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, मुकेश शर्मा, अवनीश, राकेश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद