फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में नवजात को कट्टे में बांध नदी में फेंका

हरियाणा के यमुनानगर के कस्बा साढौरा में मां की ममता के साथ मानवता को भी शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नवजात का शव मिलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नकटी नदी में सोमवार दोपहर एक नवजात का शव मिला। मृत शिशु लड़का था जिसे एक कट्टे में बांध कर नदी में फेंका गया है। इसके पास कुत्ते मंडरा रहे थे। वहां खेल रहे बच्चों ने शव देखा तो उसे मिट्टी में दबा दिया। बाद में शव को निकाल कर थाना साढौरा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं नवजात का शव मिलने की सूचना कस्बा में आग की तरह फैल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें