यमुनानगर में मंगलवार शाम सात बजे से मौसम एक बार फिर बदला नजर आया। इस दौरान तेज हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में धूल भरी हवाओं व आंधी के बीच दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी भी हुई। हालांकि मंगलवार सुबह से दोपहर बाद तक तेज धूप रही। इस बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी के बीच घरों व दफ्तरों सहित बाहर अलग-अलग कामों से निकलने में लोगों को परेशानी हुई। पसीने से तर करने वाली गर्मी के बीच उमस का भी सितम रहा। इससे शाम में तेज हवाओं से कुछ राहत जरूर मिली।