जिला अंबाला के सरदेहड़ी गांव में चार बेटियां की मां सलोचना को जगाधरी के प्रीति देशवाल अस्पताल में मंगलवार को साधारण चेकअप के लिए लेकर आए परिजनों को डॉ. ने दाखिल करने की सलाह दी और सुबह के करीब सात बजे डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत होेने पर परिजनों में मातम छा गया और डॉ. की लापरवाही का आरोप लगाया। सरदेहड़ी गांव की सलोचना के पास पहले तीन बेटियां हैं और अब डिलीवरी होने के बाद लड़के की खबर सुन सभी परिजन खुशियां मना रहे थे लेकिन यह खुशियां थोड़ी देर की मेहमान रहीे और बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉ. ने लापरवाही के चलते उनकी खुशियां छीनी हैं और मामले को दबाने के लिए उनके पास डॉ. की तरफ से एक लाख रूपए की भी बात कही गई है लेकिन परिवार वालों ने उल्टा डॉ. को पांच लाख देने और बच्चे को वापिस लाने के बात कही। डॉ. प्रीति देशवाल ने सभी आरोपाें को निराधार बताया और कहा कि गर्भवती महिला के परिजनों को किसी भी प्रकार की लालच नहीं दिया गया और कोई डॉ. किसी को जानभूझ कर नहीं मारता।